फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान की जान बचाने को आइए करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीवन अमूल्य है। रक्तदान करके हम किसी की जान बचा सकते हैं। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन हर साल की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर अमर उजाला परिसर में मंगलवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। तो आइए इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और किसी का जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल एक करोड़ यूनिट खून की जरूरत पड़ती है। यह जरूरत पूरी होती है हम और आप से, जो हर साल नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। रक्तदान से सिर्फ किसी को जीवनदान ही नहीं मिलता, बल्कि डोनर की हेल्थ के लिए भी कई फायदे होते हैं। डोनर को कई तरह की बीमारियों से भी मुक्ति मिल जाती है। वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला कहतेे हैं रक्तदान से किसी को जीवनदान तो मिलता ही है साथ ही डोनर की हेल्थ और लाइफ के लिए भी फायदे हैं। इसलिए रक्तदान से बचें नहीं, बल्कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को हर साल रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे उसकी हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है। तो आइए अमर उजाला फाउंडेशन की सराहनीय पहल का हिस्सा बनें और रक्तदान कर किसी को जीवनदान दें। रक्तदान शिविर अमर उजाला परिसर में सुबह दस बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें