फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कार्ड पर रक्तदान का आह्वान

विज्ञापन
शादी के कार्ड पर रक्तदान का आह्वान - फोटो : Blood donation call on wedding card
विज्ञापन
पुरवा बब्बन खां सुभाषनगर के रहने वाले अधिवक्ता जुनेद हसन अपनी शादी पर अनूठी पहल करने जा रहे हैं। उन्होंने शादी कार्ड पर प्रेरक नारा ‘रक्तदान महादान’ छपवाया है। दो और नारे ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटियां पढ़ें बेटिया बढे़ं’ नारे भी कार्ड कवर पर छपवाएं हैं। मुस्लिम समाज में आमतौर पर रक्तदान को लेकर झिझक रहती है। लोग मजहब से जोड़ कर रक्तदान से बचते हैं। मगर इससे अलग जुनेद ने समाज और इंसानियत को बड़ा मानते हुए यह पहल की। उन्होंने शादी से एक दिन पहले रक्तदान करने की ठानी है। वह चाहते हैं कि उनका खून किसी सैनिक के काम आए। 
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह रक्तदान और शिक्षा के लिए समाज को जागरूक करना चाहते हैं। उन्होंने सोचा कि शादी का कार्ड चार-पांच सौ घरों में जाता ही है तो क्यों न कार्ड पर ही ये प्रेरक नारे छपवाए जाएं। यह भी खयाल आया कि कार्ड अलग होगा तो लोग तव्वजो देंगे और दूसरों को भी दिखाएंगे। इससे लोग प्रेरित भी होंगे। उनका कहना है कि चूंकि मुस्लिम रक्तदान को लेकर बहुत जागरूक नहीं हैं और शिक्षा को लेकर बहुत गंभीर भी नहीं है। बेटियों को लेकर लोगों की सोच संकुचित है। ऐसे में हो सकता है कि लोग इसके लिए आगे बढ़ें और यह विचार उनके लिए प्रेरणा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें