फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान को जुटे 238 महादानी

Fri, 02 Oct 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए के सहयोग से महादान करने के लिए दानियों का हुजूम उमड़ा। अपने एक यूनिट दान से किसी अंजान की जान बचाने के लिए महिला, पुरुष और युवाआें में ललक साफ दिखाई पड़ रही थी। सुबह नौ बजे से शुरू हुए कैं प में दो बजे तक 238 लोगाें ने रक्तदान किया। दो बजे के बाद भी लोग रक्तदान के लिए आते रहे, लेकिन उनको मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

 अमर उजाला कैंपस में सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच 30 लोगाें ने रक्तदान कर दिया था। इसके बाद दो बजे तक 30 और लोग रक्तदान करने आए। यहां डॉॅ. जेपी सेठी मौजूद रहे। उन्हाेंने यहां रक्तदान करने आए लोगाें को रक्तदान के फायदे भी बताए। आईएमए में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक 60 लोगाें ने रक्तदान किया। दो बजे तक 176 लोग यहां रक्तदान करने आए। यहां आईएमए ब्लड बैंक की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल और डॉ. पारुल यहां मौजूद थीं। सभी रक्तदाताआें को थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
- युवा और महिलाआें की रही अच्छी भागीदारी
अमर उजाला और आईएमए के शिविर में महिलाआें और युवाआें की भागीदारी देखते ही बन रही थी। सुबह से ही यहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। फार्म बांटने के लिए चार लोगाें की ड्यूटी थी। जांच करने के लिए भी लोगाें को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। करीब 50 महिलाएं रक्तदान करने आई थीं। इनमें से करीब 15 महिलाआें को कुछ कमी की वजह से वापस कर दिया गया। विभिन्न कालेजाें के छात्र भी दान करने को जुटे रहे।
विज्ञापन

- 40 लोग हुए मायूस, नहीं कर पाए रक्तदान
रक्तदान करने के लिए 40 लोग तय समय के बाद आईएमए और अमर उजाला पहुंचे। इन्हाेंने फार्म तो भरे लेकिन अधिक रक्तदाता जुटने और काम बढ़ने के चलते उनके फार्म जमा कर लिए गए हैं। वे अन्य दिनाें में आकर रक्तदान करेंगे।
- बिना रक्तदाता के दिया गया रक्त
रक्तदाताआें की सक्रियता और उनके हौसले के चलते ही आईएमए में अच्छा खासा रक्त स्टोर हुआ है। गुरुवार को कई ऐसे परिजन आए जिनके पास खुद का रक्तदाता नहीं था। ऐसे में उसे वापस नहीं किया गया बल्कि बगैर रक्तदाता के भी रक्त उपलब्ध कराया गया।
फोटो
- सामाजिक संस्थाआें का रहा विशेष सहयोग
रक्तदान शिविर में समाजिक संस्थाआें का विशेष सहयोग रहा। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, अभिनीत सिंह नेगी, टेक सिंह शामिल हुए। मानव सेवा क्लब की ओर से सुरेंद्र बीनू सिन्हा, राजा खान ने रक्तदान किया। रोहित राकेश, सुधीर कुमार चंदन भी रक्तदान करने आए। छोटी सी आशा संस्था से जुड़ी महिलाआें ने रक्तदान किया। 66 बार रक्तदान कर चुके 51 वर्षीय इकबाल सिंह बाले पूरा दिन आईएमए और अमर उजाला कैंपस में बारी बारी जाकर लोेगाें को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। इन्हाेंने 67वीं बार रक्तदान किया।
फोटो
- पहलवानाें ने भी किया रक्तदान
पहलवान भी इस बार रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे। डिस्ट्रिक फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल के साथ उनकी टीम रक्तदान करने आई। सचिव अकरम बेग, वसीम हुसैन, आकाश जौहरी, आमिर कुरैशी, शहनवाज खान और हरीश वाधानी ने रक्तदान किया।

- साहू रामस्वरूप में हुआ रक्तदान
जिला अस्पताल की ओर से साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां 35 छात्राआें ने पंजीकरण कराया, जबकि 15 छात्राआें ने रक्तदान किया। इनमें शीतल, नाजिस, उदिता, सुरभि, काजल, सोनाली, रुपाली, तनुप्रिया, पलक, वर्षा, सोनम, शिवानी, तृप्ति, मनीषा बी, शीतल गंगवार शामिल रहीं। एनएसएस व एनसीसी की छात्राआें ने भाग लिया। इस आयोजन में वरिष्ठ पैथालॉजिस्ट डॉ. यूबी सिंह और प्राचार्य डॉ. शशी बाला मौजूद रहीं। डॉ. रीना टंडन, अलका सिंह, सीमा गौतम, जेआर पाल, अश्वनी शर्मा व शिव कुमार ने सहयोग किया।

- आईएमए ने किया ब्लड बैंक वालंटियर का सम्मान
आईएमए की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक वालंटियर और वरिष्ठ डॉक्टराें को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेयर डॉ. आईएस तोमर, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और आईएमए के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विजय यादव, ब्लड बैंक चेयरमैन अजीत साहनी, सचिव डीपी गंगवार, डॉ. रवि मेहरा, एके मेहरोत्रा, डॉ. विमल भारद्वाज का सहयोग रहा। इसमें डॉ. अंजु उप्पल, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. जेपी सेठी, डॉ. आरएस यादव, डॉ. प्रोमिला यादव, डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. मंजू गुप्ता का भी सम्मान हुआ।

जरूर लगाएं

- एसआरएमएस में भी हुआ रक्तदान
एसआरएमएस ब्लड बैंक में भी रक्तदान हुआ। यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी व नर्सिंग के 35 छात्रों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. मिलन रस्तोगी के साथ अन्य चिकित्सा अधिकारी व स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें