फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंकों में छापे, मिलीं खामियां

Wed, 12 Aug 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में खून के कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद ब्लड बैंकाें की कार्यप्रणाली जांचने के लिए मंगलवार को एफ एसडीए (ड्रग) टीम ने गंगाशील अस्पताल और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पर छापा मारा। यहां कई कमियां पाई गई हैं। अस्पतालाें की रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेज दी गई है। कार्रवाई के निर्देश वहीं से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लड बैंकाें में रक्तदाताआें के नाम और उम्र में हेराफेरी के कई मामले सामने आने के बाद शासन से निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी ब्लड बैंकाें में निरीक्षण किया जाए। इसके बाद स्थानीय एफएसडीए विभाग के साथ मंडल स्तर की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इसमें शामिल चार अधिकारियाें ने एक- एक रिकार्ड चेक किया। टीम पहले गंगाशील अस्पताल गई और ब्लड बैंक में डोनर की सूची का मिलान किया। यहां रिकार्ड में कमियां पाई गई है। अधिकारियाें ने मौके से तमाम फाइलें भी जब्त की हैं।  रूहेलखंड मेडिकल कालेज में भी टीम ने मशीनें देखीं और रिकार्ड चेक किए।
आईएमए दुरुस्त, मिशन में मिलीं खामियां
सोमवार को टीम ने आईएमए और मिशन अस्पताल के ब्लड बैंक में भी छापा मारा था। आईएमए का ब्लड बैंक तमाम मामलाें में ठीक पाया गया था। यहां रिकार्ड भी सुरक्षित हैं। मशीनाें की स्थिति भी ठीक मिली थी। वहीं मिशन अस्पताल में चार बिंदुआें पर कमी पाई गई, जिसमें रक्तदाताआें की सूची भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ब्लड बैंकों में कई प्रकार की कमियां पाई गई हैं। रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेजी जाएगी। वहीं से निर्देश मिलने पर आगे की कार्यवाही होगी।’
- नवनीत, औषधि निरीक्षक, एफएसडीए (ड्रग)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें