फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में प्रवेश के हर रास्ते पर पुलिस की नाकाबंदी

Wed, 29 Nov 2017 01:55 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पु‌िललिस
विज्ञापन
 निकाय चुनाव के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने जिले की सीमा में सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी वाहन को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। बरेली शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर भी नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों की शिनाख्त के लिए चेकिंग अभियान भी चला रही है। नैनीताल रोड, पीलीभीत हाईवे, बदायूं रोड, शाहजहांपुर रोड सहित सभी हाईवे पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस लोगों से यह अपील भी कर रही है कि वे वोटिंग खत्म होने तक बिना पहचानपत्र के शहर में न घूमें। आईजी एसके भगत ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा इंतजाम में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन



पुलिस ने इस स्थानों पर लगाए हैं  बैरियर 
कोतवाली क्षेत्र में आजमनगर चौराहा, लाल मस्जिद, आलमगीरीगंज तिराहा, झंडे वाली मठिया, कुप्पी वाली मस्जिद। 
थाना बारादरी क्षेत्र में डोहरा पुल, हरुनगला। 
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास, बानखाना।
किला थाना क्षेत्र में सिटी सब्जीमंडी, श्मशान भूमि तिराहा। 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड पर चौकी बैरियर वन, रेलवे स्टेशन के सामने, पीलीभीत हाईवे बैरियर दो। 
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में होटल कार्टन तिराहा, सुभाषनगर तिराहा, रामगंगा तिराहा, सिठौरा तिराहा, गांव सनैया फतेहपुर के पास, सिटी श्मशान भूमि रोड नेकपुर, चौकी करगैना बदायूं रोड। 
सीबीगंज जीरो प्वाइंट, तिलियापुर बैंक के सामने, सरनिया चंद्रपुर काजियान के बीच, मथुरापुर तिराहा, महेशपुर के सामने। 
फतेहगंज पश्चिमी में ट्यूलिया गांव अंडरपास। 
आंवला में धर्मपुर रोड, उसैता गांव। 
बहेड़ी में वन विभाग तिराहा, शेरगढ़ रोड तिराहा, नारायण नगला रोड।
फरीदपुर में बीसलपुर रोड फ्लाई ओवर, खुदागंज रोड बकैनिया, पढेरा रोड, खल्लपुर रोड,  धारमपुर पुलिया, गौसगंज पुलिया।  
नवाबगंज में पुराना पुल, रिछौला चौकी के पास, बिचौरिया रोड, बीजामऊ रोड।  
बिशारतगंज में अलीगंज रोड, रमपुरा रोड फाटक, शिवनगर, दलेई भगवंतपुर रोड।  

हर थाने में रहेंगी दो स्पेशल क्यूआरटी टीमें तैनात 
सभी थानों में मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दो-दो स्पेशल क्यूआरटी तैनात की गई हैं। यह पुलिस पार्टी क्षेत्र में लगातार मूवमेंट करेंगी। हर क्यूआरटी टीम में एक दरोगा और दस कांस्टेबल तैनात हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि छोटी सूचनाओं पर भी पांच मिनट में रेस्पांस देना होगा। वायरलेस पर सभी अपनी लोकेशन देते रहेंगे। 
विज्ञापन


मतदान के दौरान सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस टीमें लगातार मूवमेंट कर रही हैं। स्पष्ट निर्देश हैं कि मतदान को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन

- एसके भगत, आईजी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें