फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोंडा में ब्लॉक, बरेली होते हुए गुजरने वाली छह ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा-बरूआचक स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य को लेकर ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली छह ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में बदले मार्ग से किया जाएगा। एक अन्य ट्रेन को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण 28 नवंबर को दिल्ली से चलने वाली 04058 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। दिल्ली से 28 नवंबर, पांच, 12 और 19 दिसंबर को चलने वाली 15530 दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, आनंद विहार से 29 नवंबर, छह और 13 दिसंबर को चलने वाली 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेंगी।
दिल्ली से 29 नवंबर को चलने वाली 04006 दिल्ली-जयनगर विशेष ट्रेन, आनंद विहार से 30 नवंबर को चलने वाली 04044 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन को भी परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा 29 नवंबर को आनंद विहार से चलने वाली 05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन को एक घंटा 40 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें