फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआईआर का काम कर लौट रहे बीएलओ को पीटा, प्रपत्र फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआईआर की डयूटी से लौट रहे सहायक अध्यापक (बीएलओ) को दो अनजान लोगों ने पीट दिया और प्रपत्र फाड़ दिए। सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णोधाम कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि वर्तमान में वह बीएलओ हैं और करेली में एसआईआर की डयूटी कर रहा है। शुक्रवार शाम वह डयूटी से घर आ रहे थे। इसी बीच बीडीए कॉलोनी के पास दो अज्ञात लड़कों ने गाड़ी पर हाथ मारकर रोका। अकारण उनकी पिटाई शुरू कर दी।
आरोप है कि दूसरे लड़के ने हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि उनके प्रपत्र भी फाड़ दिए गए। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें