जमीन को लेकर भतीजे से हुआ था विवाद
नेतराम के एक भतीजे ने बताया कि दो महीने पहले नेतराम की दूसरे भतीजे से जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण एक भतीजे पर हत्या का शक जाहिर किया गया है। नेतराम के नाम सात बीघा जमीन भी है। शक है कि कहीं संपत्ति के लिए उनकी गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नेतराम की गला दबाकर हत्या की गई है। पूछताछ में कुछ बिंदु मिले हैं जिनके आधार पर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।