फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएड : दूसरे चरण की काउंसलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएलएड में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज सोमवार 29 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन ओपन मेरिट के 1-1650 रैंक के बीच छूटे हुए अभ्यर्थियों के अलावा 1-3987 रैंक के बीच आने वाले गरीब सवर्णों की काउंसलिंग होगी। 30 जुलाई मंगलवार को 2001-2450 रैंक के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसके बाद 31 जुलाई बुधवार को 2451-2900 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। तीनों ही दिन काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में होगी। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 36 कॉलेजों में यह पाठ्यक्रम संचालित है, जिनमें 1900 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की काउंसलिंग में 1650 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 750 ने एडमिशन लिया है। बाकी सीटों के लिए अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें