फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अश्लील वीडियो के नाम पर छात्र को ब्लैकमेल कर हड़पे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र को ब्लैकमेल कर जालसाजों ने बैंक खाते से आठ लाख रुपये साफ कर दिए। यह रकम डेबिट कार्ड के सीवीवी नंबर के जरिये ललितपुर की एसबीआई शाखा के खाते में ट्रांसफर किए गए। परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के आकांक्षा एंक्लेव निवासी रागिनी शर्मा का एसबीआई कुर्मांचलनगर शाखा में खाता है। रागिनी के खाते में उनके पिता ने प्लॉट बेच कर आठ लाख रुपये डाले थे। कुछ समय से रागिनी का भाई आनंद उनके पास रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। नवंबर 2022 में रागिनी के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। कॉल को आनंद ने रिसीव कर लिया। दूसरी ओर वीडियो कॉल पर नग्न लड़की थी। इस पर आनंद ने कॉल कट कर दी। कुछ समय के बाद फिर उसी नंबर से कॉल आई। कॉल पर रुचि नाम की लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी और विक्रम नाम के व्यक्ति से बात कराई। विक्रम ने खुद को यूट्यूब का अधिकारी बताते हुए आनंद की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
रागिनी का कहना है कि इससे आनंद डर गया। विक्रम ने ब्लैकमेल कर उससे डेबिट कार्ड का सीवीवी नंबर समेत पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से आठ लाख रुपये साफ कर दिए। पिछले दिनों होम लोन की किस्त जमा करने के लिए रुपयों की जरूरत हुई तो रागिनी के पति बैंक गए। वहां खाते में रुपये नहीं थे। स्टेटमेंट निकलवाया तो पाया कि ललितपुर की एसबीआई शाखा में विक्रम सिंह निवासी ट्यूबवेल ठाकुर बाबा मंदिर के खाते में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। रागिनी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेना के सूबेदार के खाते से उड़ाए छह लाख रुपये

बरेली। साइबर ठगों ने सेना के सूबेदार के बैंक खाते से छह लाख रुपये साफ कर दिए। कैंट थाने के कांधरपुर निवासी गोविंद सिंह सेना में सूबेदार हैं। बुुधवार को उनके मोबाइल पर दो बार अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनको झांसे में लेकर बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारियां पूछ लीं। जब तक वह कुछ समझ पाते, पांच बार में उनके खाते से छह लाख रुपये साफ हो गए। उन्होंने बैंक शाखा में संपर्क किया तो वहां से भी सही जानकारी नहीं मिल सकी। गोविंद सिंह ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद कर दें।

ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें