फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लैक स्पॉट... कागजों पर उजले, हकीकत में लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कागजों पर उजले हो रहे ब्लैक स्पॉट हकीकत में आए दिन हादसों से लाल हो रहे हैं। इनमें सुधार की कवायद कागजों से बाहर नहीं निकल पा रही है। सड़क सुरक्षा के दावे एस्टीमेट तक सीमित हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाने से हादसों का खतरा बरकरार है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बनाई गई लोक निर्माण विभाग की 38.63 करोड़ रुपये की कार्ययोजना धूल फांक रही है। पहले इसे बनने में देरी हुई, फिर मंजूरी अटक गई। अब तक न तो कोई बजट मिला, न ही मौके पर काम हुए।
विज्ञापन

जिले में 45 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर स्थित मयूर वन चेतना केंद्र के निकट और फतेहगंज पूर्वी स्थित उचसिया, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर गुड्डू ईंट भट्ठे के पास, बरेली-सितारगंज मार्ग पर बरखन तिराहा और गरगईया में खतरे का अंदेशा अधिक है। मयूर वन चेतना केंद्र के ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए सिर्फ संकेतक लगाए गए हैं। बरखन तिराहा और गरगईया में भी खानापूरी की गई है। ब्यूरो
वर्जनसभी ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के उपायों की लगातार समीक्षा हो रही है। कई अहम काम हुए हैं। जो काम रह गए हैं, उन्हें कराने की प्रक्रिया चल रही है। - अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन


पांच ब्लैक स्पॉट पर तीन साल हुए हादसे
स्थान हादसों की संख्या मृतक घायल
मयूर वन चेतना केंद्र 13 03 10
उचसिया 08 04 06
गुड्डू ईंट भट्ठा 10 06 10
बरखन तिराहा 25 15 10
गरगईया 20 09 10

बर्जन
लोक निर्माण विभाग ने ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के काम कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। जैसे-जैसे स्वीकृतियां आएंगी, काम होंगे। तब तक संकेतक आदि लगाकर अस्थायी उपाय किए गए हैं। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
इसलिए है हादसों का खतरा
- बरेली-सितारगंज हाईवे पर सड़क तो चौड़ी हुई, लेकिन गरगईया में पुलिया को चौड़ा नहीं किया गया। इससे हादसे हो रहे हैं। दो महीने पहले कार और बाइक खाई में जा गिरी थीं। इस मार्ग पर 24 घंटे में 20 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
- बरखन तिराहे पर डिवाइडर न होने से ट्रैफिक व्यवस्थित नहीं रहता। यहां भी सिर्फ संकेतक लगाकर खानापूरी की गई है। खतरे के बीच वाहन गुजरते हैं। हादसे रोकने के लिए जरूरी उपाय नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें