फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर ब्लैक आउट, 53 हजार घरों में गुल हुई बिजली तो सबस्टेशनों पर मचा हंगामा

विज्ञापन
बिजली गुल होने पर परेशान लोगो ने सब स्टेशन पर किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

त्योहार के दिन दगा दे गए स्मार्ट मीटर, बिल भुगतान की रसीद लेकर दौड़ते रहे लोग
विज्ञापन

पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से किरकिरा हुआ त्योहार का मजा

बरेली। बिजली की कटौती से पहले से ही परेशान शहर में बुधवार को ऐन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 50 हजार से ज्यादा घरों में अचानक बिजली गुल हुई तो हड़कंप मच गया। घंटों बिजली नहीं आई तो सबस्टेशनों पर भीड़ जुटने लगी जहां बिलों की अदायगी न होने को बिजली कटने की वजह बताया गया तो भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सफाई दी गई कि स्मार्ट मीटरों को ऑपरेट करने वाली कंपनी के सर्वर में गड़बड़ी की वजह से यह संकट पैदा हुआ है। पांच घंटे बाद बिजली चालू तो हो गई लेकिन इस बीच मंदिरों-घरों और बाजार में जन्माष्टमी की तैयारियों पर काफी हद तक पानी फिर गया।
शहर में बुधवार शाम करीब चार बजे हजारों कनेक्शनों पर एक साथ बिजली गुल हुई तो लोगों ने इसे रोजमर्रा की तरह ट्रिपिंग ही समझा लेकिन काफी देर बिजली नहीं आई तो शहर के सबस्टेशनों पर संपर्क किया। सबस्टेशनों के स्टाफ के यह बताने पर कि बिल की अदायगी की रसीद दिखाने पर ही बिजली ठीक होगी तो तमाम लोग रसीदें लेकर भी सबस्टेशन पहुंचे लेकिन बिजली फिर भी नहीं आयी। शाम को अंधेरा घिरने के बाद भी बिजली नहीं आई तो गुस्सा बढ़ने लगा। कई सबस्टेशनों पर हंगामा हुआ तो अफसर हरकत में आए। इसके बाद पता चला कि स्मार्ट मीटर सिस्टम के सर्वर में कोई गड़बड़ी आने से मीटर से सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता चला कि यह गड़बड़ी शहर में वितरण खंड प्रथम और चार के करीब 53 हजार उन कनेक्शनों पर ही हुई है जिन पर स्मार्ट मीटर लगे हैं। करीब साढ़े सात बजे मीटरों ने काम करना शुरू किया। विद्युत अभियंता संघ ने स्मार्ट मीटरों से सप्लाई गुल होने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। संघ के पदाधिकारी गौरव शर्मा ने इसे निजीकरण का नतीजा बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर ऑपरेट करनने वाली कंपनी का ही इसके साफ्टवेयर पर पूरा कंट्रोल है। विभागीय अफसरों को इसका एक्सेस नहीं दिया गया है।

शहर में सिर्फ दो वितरण खंडों में ही 53 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगे हैं। स्मार्ट मीटर देखने वाली कंपनी एल एंड टी के सर्वर में खराबी आने से बरेली के साथ सभी शहरों में यह समस्या पैदा हुई, हालांकि कुछ घंटों में ही समस्या हल भी हो गई। इसका बिलों के बकाया से कोई संबंध नहीं था। - करम सिंह, एक्सईएन परीक्षण खंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें