बरेली। सोमवार को बरेली में ब्लैक फंगस से पीड़ित कोई मरीज रिपोर्ट नहीं हुआ है। सीएमओ कार्यालय में शहर के एक निजी अस्पताल ने बदायूं के दो मरीजों के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की जानकारी दी। इसमें एक उझानी और दूसरा अलापुर का रहने वाला है। दोनों की स्थिति गंभीर होने से उन्हें देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया है। बदायूं स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की जानकारी दे दी गई है। ब्यूरो