फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट, शहर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा का नारी शक्ति सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत कैंट और शहर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कई कार्यक्रम होंगे। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की अध्यक्षता में इसकी कार्ययोजना तय की गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष के मुताबिक, कैंट विधानसभा में नारी शक्ति सम्मेलन सुबह 10 बजे से पीलीभीत बाइपास स्थित गोल्डन फार्म में होगा। फिर शहर विधानसभा में नारी शक्ति सम्मेलन दोपहर दो बजे मिनी बाइपास स्थित निर्मल रिसॉर्ट में होगा। 18 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्रनगर से शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक मातृशक्ति पदयात्रा के बाद नारी शक्ति श्रृंखला बनाएंगे। हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा। रुविवि सभागार में कार्यक्रम होगा। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सीपीएस चौहान, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति गुप्ता, प्रभुदयाल लोधी, अमरीश कठेरिया, राज किशोर कश्यप, प्रवेश वर्मा व अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें