बरेली। भाजपा चार फरवरी से गांव चलो अभियान चलाएगी। सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक कार्यकर्ता प्रवास करते हुए ग्रामीणों से जनसंपर्क करेंगे। इससे पहले सभी को मंडल स्तर पर बैठक कर तैयारियां करने के निर्देश मंगलवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में हुई जिला कार्यशाला में दिए गए।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत ग्राम प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे गांव में रहकर संपर्क करेंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे। एक हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में दो कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। ग्रामीणों को सोशल मीडिया, नमो एप की जानकारी दी जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। सांसद संतोष गंगवार, जिला संयोजक डॉ. निर्भय गुर्जर, विधायक डीसी वर्मा, विधायक डॉ. एमपी आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान आदि मौजूद रहे।
-
फोटो
दोनाें लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन
बरेली। टिकट वितरण से पहले भाजपा की ओर से बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालयाें का उद्घाटन कर दिया गया। मंगलवार को लोकसभा कलस्टर प्रभारी सुरेश राणा ने दोनों कार्यालयों का उद्घाटन किया।
उन्होंंने कहा कि चुनाव कार्यालय से जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी जाए, वह उसका निर्वहन करे। बरेली में सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक एमपी आर्य, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, देवेंद्र जोशी, आंवला में सांसद मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, राणा प्रताप सिंह, दोदराम कुशवाहा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो