फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब पर भारी पड़ेगा भाजपा का सीएम फेस

Wed, 20 Jan 2016 01:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल आंवला विधायक धर्मपाल सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर बरेली लौट आए। शाह से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए धर्मपाल सिंह ने एक सावल के जबाव में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन बन रहा है इस पर अभी कुछ नहीं कहेंगे लेकिन जिम्मेदारी मिली तो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा के पास चेहरों की कमी नहीं है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐसे चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ेगी जो सपा और बसपा के चेहरों पर भारी पड़ेगा। इसके आगे  उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की कार्य संस्कृति एक सी है। दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हैं। सत्ता में आने पर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करती हैं।  जनता दोनों दलों से त्रस्त हो चुकी है। इनको बार-बार नहीं दोहराएगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। लेकिन ये जिम्मेदारी मिली तो प्रदेश का प्रत्येक बूथ मजबूत करने पर जोर होगा। मतदान केंद्रों पर ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करेंगे कि वहां के कुल मतदाताओं में आधे भाजपा को वोट दें। आत्मविश्वास से लबरेज धर्मपाल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक ही मंत्र होगा कि वह बूथ जीतें, चुनाव जीतें और सरकार बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें