भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक नवंबर को बरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
बरेली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की एक नवंबर को प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जनसभा की व्यवस्थाओं, तैयारियों और संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एक नवंबर को हार्टमन कॉलेज के पास स्थित रामलीला मैदान में जनसभा प्रस्तावित है। कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सदस्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी से जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राजेश्वर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।