फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव

Mon, 09 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य सोमवार शाम को बरेली पहुंचेंगे। शाहजहांपुर रोड पर शहर की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। कालीबाड़ी पर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के आवास पर भी उनका स्वागत होगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शाम लगभग साढ़े पांच बजे शहर में पहुंचेंगे। स्वागत के बाद सायं साढ़े सात बजे वह एक्जीक्यूटिव क्लब में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष रामपुर रवाना हो जाएंगे। मौर्य प्रदेश भ्रमण के कार्यक्रम के तहत शाहजहांपुर होते हुए यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें