फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की मौत की जिम्मेदार भाजपा : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर इतना तनावपूर्ण माहौल बना दिया है कि बीएलओ की जानें जा रही हैं। कफ सिरप के मामले में उन्होंने भाजपा को बच्चों का हत्यारा बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काशीपुर से बरेली जाते समय रास्ते में बहेड़ी में कांग्रेसी नेता सलीम अख्तर के प्रतिष्ठान पर रुके। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में एक अजीब सा माहौल बना हुआ है। हिंदू-मुस्लिम के फैक्टर के तहत भाजपा ने चुनाव लड़ते-लड़ते लोगों के बीच दूरियां पैदा कर दी हैं। एसआईआर को लेकर इतना तनावपूर्ण दबाव बीएलओ पर ला दिया है कि अब उनकी जाने तक जा रही हैं। बरेली में दो बीएलओ की जान चली गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में नए कलेवर के साथ कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरेगी।
कफ सिरप के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा को पता ही नहीं कि कफ सिरप के नाम पर जहर बेचा जा रहा है। देश के तमाम बच्चों की जान चली गई। इन मासूमों की मौत का जिम्मेदार भाजपा के सिवाय कोई नहीं। इस दौरान उनके कस्बे में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें