फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बरेली में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को शाम तीन बजे चार्टड प्लेन से बरेली आएंगे। वह तीन बजे बरेली मंडल के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने बताया कि तीन बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम भी स्टेशन रोड स्थित होटल में करेंगे। शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बरेली में बैठक को इसलिए अहम कहा जा रहा क्योंकि इस बार चुनाव काफी हद तक डिजिटल तौर तरीके पर आधारित रहेगा। कोरोना की पाबंदियों के कारण भीड़ लेकर नारेबाजी करते हुए गलियों से गुजरने के बजाय अब मतदाताआें से ऑनलाइन संवाद स्थापित करना है। कम समय में अधिक से अधिक मतदाताआें तक अपनी बात पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जीतने का मंत्र भी पदाधिकारियों को देंगे।
नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है और 14 फरवरी को मतदान होना है। इतने कम समय में डोर टू डोर प्रचार के माध्यम से लाखों वोटरों तक पहुंचना मुश्किल है। हर ग्राम पंचायत में भी प्रत्याशी का पहुंचना संभव नहीं है। चुनाव प्रचार का ऐसे में डिजिटल विकल्प ही रह गया है लेकिन इसके माध्यम से कैसे चरणबद्ध ढंग से मतदाताओं तक पहुंचना है, इस बारे में जेपी नड्डा योजना बताएंगे। इसमें प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से भी ऑनलाइन संवाद शामिल होगा।
विज्ञापन

हर ब्लॉक और ग्राम पंचायतों के प्रमुख और असरदार लोगों से ऑनलाइन संवाद कर अनुकूल वातावरण तैयार करना दूसरा पहलू होगा। तीसरे चरण में पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र के लोगों से वर्चुअली जुड़ने के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए डोर टू डोर भी प्रचार करेंगे। इसके बाद इसमें भूमिका होगी हर विधानसभा के प्रभारी, मंडल प्रभारी और बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक की। वह भी इसी तरह वर्चुअल संवाद करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसमें प्रत्याशी के छोटे छोटे वीडियो क्लिप, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के वीडियो जो लखनऊ डिजिटल कार्यालय से रोजाना उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें कार्यकर्ता आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें