आगे लिखा कि बहेड़ी क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधों पर कार्रवाई न होना चिंता की विषय है। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा सांसद वरुण गांधी से बहेड़ी पुलिस की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई। इस पर सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखा। सांसद ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की। इसके बाद मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।