फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी बोले: मैं हिंदू हूं... वोट के लिए टोपी नहीं लगाता, लेकिन जिस तरह से एक समाज को डराया जा रहा, वो गलत

Mon, 17 Apr 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मैं हिंदू हूं, लेकिन उन नेताओं जैसा नहीं जो वोट के लिए टोपी लगाकर दूसरे धर्मस्थल पर जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, वो देश के लिए ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि आज जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, यह देश के लिए ठीक नहीं है। मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी की बात नहीं कर रहा। अतीक अहमद की बात नहीं कर रहा। आम इंसान की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारा देश तब मजबूत होगा। जब सबको समान अधिकार मिलेंगे। जब सबको नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन


पीलीभीत दौरे के दूसरे दिन रविवार को सांसद वरुण गांधी ने बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम दियोहना, पैनिया रामकिशन तथा ज्यूराह कल्यानपुर में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं की तरह नहीं है, जो चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं और बाद में मुड़कर नहीं देखते। मैं हिंदू हूं, लेकिन उन नेताओं जैसा नहीं जो वोट के लिए टोपी लगाकर दूसरे धर्मस्थल पर जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, वो भी गलत है।  

विज्ञापन

ऐसे भी नेता हैं, जिनकी कथनी करनी में फर्क 

वरुण गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, ईमानदारी और देशभक्ति पर आधारित है। वह देश को खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जबकि ऐसे नेता भी मौजूद हैं, जिनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।

मौलाना तौकीर रजा बोले: यूपी पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन, सरपरस्ती कर रही सरकार, हर एनकाउंटर की हो जांच

भाजपा सांसद ने कहा कि किसान और नौजवान परेशान हैं। आवारा पशुओं की समस्या खत्म होने की जगह बढ़ गई है। आवास, पेंशन आदि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व धांधली की शिकायतें लगातार मिल रहीं हैं। कहा कि देश की मजबूती के लिए सबको समान अधिकार मिलना जरूरी है, तभी घर-घर खुशहाली आएगी और सबके बच्चे फले फूलेंगे। महिलाओं की सुरक्षा होगी, लोग भेदभाव छोड़कर जाति-धर्म से ऊपर उठकर साथ मिलकर चलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें