अपने जन्मदिन पर केक काटते प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ( यह एक जनवरी की तस्वीर है)
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल साल 2017 में पहली बार फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। साल 2022 में लगातार दोबारा विधायक बनकर उन्होंने इतिहास बनाया, क्योंकि इनसे पहले फरीदपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार कोई विधायक नहीं बना था।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में थे प्रोफेसर
विधायक बनने के बाद भी उन्होंने यूनिवर्सिटी की नौकरी नहीं छोड़ी। वह लगातार विद्यार्थियों को पढ़ाते रहे। इस वक्त भी यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मंजू लता बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित दोहरा प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। उनका पुत्र ईशान (30) जो बीटेक करके दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। उनके दो बेटियां हैं एक शिल्पा व शिवानी दोनों की शादी हो गई है।
सीएम योगी ने जताई शोक संवेदना
प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन शक्ति प्रदान करें।'