सेवानिवृत्त सदस्यों का हुआ सम्मान
बैठक में महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, सदस्य गरिमा कमांडो, नीरज कुमार, सागर मौर्य, सलीम पटवारी और सौरभ कुमार को सम्मानित किया। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में कभी भी कार्यकारिणी की बैठक में यह पता नहीं चला कि कौन पक्ष का है कौन विपक्ष का है, क्योंकि सभी पार्षदों ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम किया। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित कर एक अच्छी परंपरा शुरू की गई है। इसे जारी रखा जाए।