घटना का सीसी फुटेज वायरल
घटना के बाद कोतवाल अमित पांडेय मौके पर पहुंचे। घटना की पुष्टि के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में आरोपी बॉबी रस्तोगी को तमंचे के साथ जाते गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी व सीओ प्रथम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घायल व उनके परिवार से भी बात की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
सीओ प्रथम बोले – आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बिहारीपुर इलाके में कूड़ा डालने के विवाद में गोली चली है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में करके उन्हें घर भेज दिया गया। तहरीर के मुताबिक आरोपी संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।