फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। आयकर विभाग ने अब उनके राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से करोड़ों रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर पुतला फूंका। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस और उसके भ्रष्ट नेता ने जनता के पैसे को लूटकर अपनी तिजोरियां भरते रहे। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि देश की जनता अब भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस और उसके नेताओं का सच जान चुकी हैं। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद व मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें