फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अर्चना वर्मा अब भाजपा से मेयर प्रत्याशी, सपा से कौन लड़ेगा चुनाव; नामांकन का आज अंतिम दिन

Mon, 24 Apr 2023 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा ने अर्चना वर्मा को मेयर प्रत्याशी घोषित किया था, वो अब भाजपाई हो गई हैं। भाजपा ने उन्हें मेयर प्रत्याशी घोषित किया है।  
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर नगर निगम चुनाव में अर्चना वर्मा अब भाजपा से मेयर प्रत्याशी होंगी। सपा ने उन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने भगवा पटका धारण कराने के साढ़े चार घंटे बाद ही उन्हें शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


अर्चना वर्मा ने कहा कि सपा से टिकट की घोषणा के बाद से पार्टी नेतृत्व उनसे असहयोग कर रहा था। वह गुटबाजी से परेशान हो चुकीं थीं। बार-बार पार्टी पदाधिकारियों से शहर के लोगों की सूची मांग रहीं थीं ताकि प्रचार किया जा सके, लेकिन वह उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। किसी प्रकार का सहयोग पार्टी से नहीं मिल रहा था। 

संबंधित खबर- UP Nikay Chunav: सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल, लखनऊ में डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बहुत धन्यवाद कि उन्होंने सही समय पर उन्हें सही रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में आकर सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यहां रहकर जनता की सेवा ठीक ढंग से कर सकेंगी। वह और उनके समर्थक भारत निर्माण में अपना योगदान करेंगे।

विज्ञापन

सपा के सामने बड़ी मुश्किल 

अर्चना के पाला बदलने से अब सपा के सामने मुश्किल खड़ी हो गई हैं। आज नामांकन का आखिर दिन है। ऐसे में सपा से अब मेयर पद का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर रविवार शाम से ही मंथन शुरू हो गया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने अर्चना वर्मा पर पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया है। 
 
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि अर्चना वर्मा और उनके पति राजेश वर्मा ने पार्टी को धोखे में रखा। दोनों की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है। पार्टी महापौर प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। सुबह तक प्रत्याशी का नाम फाइनल हो जाएगा। सोमवार को पार्टी नए प्रत्याशी का नामांकन कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें