फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। क्षेत्र के गांव गहलुइया निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष को गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया निवासी ओमवीर सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि वह ठेकेदारी कार्य के सिलसिले से गांव में श्रमिकों के पास जा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। तमंचा टेककर जमकर मारपीट की और उनकी बाइक भी छीन ले गए। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह अपने घर पहुंचे और मामले के संबंध में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें