फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत का अजीबो-गरीब फैसला, दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के साथ शादी का सुनाया फरमान, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़ (बरेली)। इलाके के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में कार्रवाई न करने को लेकर थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने पंचायत में हुए उस समझौते को भी मान लिया, जिसमें किशोरी की बालिग होने पर मुख्य आरोपी से शादी कराने का जिक्र था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़िता की मां ने गांव के युवक पर बेटी को धमकाकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी की मां के मुताबिक उन्होंने 16 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी। इसमें एक गांव निवासी नरेंद्र उर्फ छोटे पर अपनी 17 साल की बेटी को डरा-धमकाकर लंबे समय से यौन शोषण करने का आरोप है। मां का आरोप है कि आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म करता था। शिकायत में 14 फरवरी, 14 जून और छह जुलाई को हुई तीन घटनाओं का जिक्र है।
किशोरी ने जानकारी दी तो उसकी मां ने आरोपी छोटे के पिता से शिकायत की। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला को डराया-धमकाया और उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत थाने पहुंचने के बाद एक पंचायत बुलाई गई, यहां आरोपी को किशोरी के बालिग होने पर उससे शादी करने का फैसला सुनाया गया। बताते हैं कि 21 सितंबर को किशोरी की गोद भराई की रस्म हुई और आरोपी का तिलक भी कर दिया गया। इस दौरान पुलिस शांत रही। मामले के दोबारा तूल पकड़ने पर किशोरी की मां ने आरोपी व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता पर बेटे का पक्ष लेकर धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन

वर्जन
इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मां ने आरोपी पर बेटी से यौन शोषण करने और उसके पिता पर धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत 16 सितंबर को ही पहली बार थाने आई थी। इस दौरान थाना प्रभारी भी बदल गए। हो सकता है कि थाना स्तर पर किसी की भूमिका गड़बड़ रही हो। सीओ बहेड़ी को जांच सौंपी है। उन्होंने मौके पर जाकर बयान लिए हैं। मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें