फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आमने-सामने से टकराईं बाइकें, युवक की मौत

Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। सेंथल-अहमदाबाद नहर मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सदरपुर गांव निवासी रविंद्र (32 वर्ष) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर बैठे लोकेश को भी चोटें आईं। उनका उपचार किया जा रहा है। रविंद्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन

रविंद्र के भाई चंद्रपाल ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनका भाई मकान में पीओपी का काम करते थे। मंगलवार सुबह उन्हें काम के लिए बाहर जाना था। सोमवार को शाम के समय वह पत्नी के लिए चप्पल और सब्जियां खरीदने के लिए सेंथल जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक हंसा निवासी लोकेश की बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का इलाज चल रहा है। रविंद्र के परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो बेटे राजकुमार और महेशपाल हैं।
विज्ञापन

-
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल



नवाबगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहल्ला मदीना मस्जिद नई बस्ती निवासी सलमान घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सलमान देर रात करीब 11 बजे पुलिस चौकी की ओर से घर लौट रहे थे। केनरा बैंक के पास अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें