फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने रामपुर गार्डेन में फिर तोड़े कारों के शीशे

Wed, 08 Nov 2017 02:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामपुर गार्डन में घरों के बाहर खड़ी करना सुरक्षित नहीं रहा है। बदमाशों ने एक महीने में दूसरी बार सोमवार रात आठ लोगों की कार के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की। फुटेज में एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। वारदात सोमवार रात तीन बजे हुई। इस बाबत तहरीर भी कोतवाली पहुंच गई है। वकील गौरव वर्मा की घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार का शीशा तोड़ने के अलावा डॉ. हर्षवीर भारती की हुंडई कार, मनीष मित्तल की कार, हरिराज की आई-20 का शीशा भी बदमाशों ने तोड़ दिया। संजय कुमार की कार का पीछे का शीशा भी युवकों ने तोड़ा है। चौकी चौराहा चौकी प्रभारी प्रीति पवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों के घरों के सीसीटीवी कैमरों को जांचा, लेकिन किसी युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आया। कार के अंदर से कोई सामान गायब न होने की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारनामा शरारती युवकों का है।    
विज्ञापन

नहीं काम आई मुस्तैदी
करीब बीस दिन पहले भी रामपुर गार्र्डेन में बाइक सवार बदमाशों ने ईट मारकर कारों के शीशे तोड़ दिए थे। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद कोतवाली की एक चीता की ड्यूटी रात में बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद सोमवार रात फिर वारदात हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें