नवाबगंज। 13 साल पहले उत्तराखंड से चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। बाइक चोरी करने वाला युवक गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर बाइक चला रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
सोमवार को उपनिरीक्षक विदेश शर्मा टीम के साथ कस्बे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम को एक बाइकसवार युवक पर शक हुआ। उन्होंने बाइक रुकवाई तो पता चला की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवम सिंह निवासी ग्राम मुड़िया नवी बख्श, थाना बहेड़ी बताया है।
ऐसे दे रहा था पुलिस को चकमा
युवक द्वारा बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बाइक इस्तेमाल की जा रही थी, जबकि बाइक विपुलव राय निवासी दिनेशपुर, जिला उधमसिंह नगर के नाम रजिस्टर्ड है। बाइक वर्ष 2012 में चोरी की गई थी। इसकी रिपोर्ट थाना दिनेशपुर, जिला उद्यमसिंह नगर में दर्ज है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है। संवाद