फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। घर से जादौपुर कस्बे में जा रहे 30 वर्षीय युवक की बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी महेंद्र पाल अपनी बाइक से 22 जनवरी की रात्रि नौ बजे भोजीपुरा के कस्बा जादौपुर में जा रहे थे। मलहपुर गांव के पास किसी वाहन से बाइक सहित युवक को चपेट में ले लिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महेंद्र पाल की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें