फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल नोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया/रामनगर। रामनगर चौकी क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही महिला के कान से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े कुंडल नोच लिए। इससे महिला का एक कान फट गया। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस शाम तक आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर के देवेंद्र लोधी की पत्नी नेमवती ने बताया कि वह अपने बेटे पृथ्वीराज के साथ आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा अपनी ननद के यहां जा रही थी। आंवला-रामनगर रोड पर ग्राम मऊ चंदपुर के निकट पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने बाइक बराबर से लगाकर चलती बाइक पर उनके कान से एक कुंडल खींच लिया। इसके बाद नेमवती चिल्लाने लगी तो बदमाश बारीखेड़ा गांव की तरफ भाग गए। घटना की पीड़ित ने डायल 112 पर शिकायत की। मौके पर चौकी रामनगर की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान के लिए तलाशी शुरू कर दी, लेकिन रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके भर में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

आंवला के थाने के कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें