भुता। बाइक सवार बदमाश फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1,02,000 रुपये और एक मोबाइल लूट ले गए। उसे तमंचे की बट और डंडे से पीटकर किया घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस कांबिंग करती रही, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
फाइनेंस कंपनी का एजेंट विवेक शर्मा निवासी ग्राम बेहटा थाना बिशारतगंज बुधवार शाम वसूली करके फरीदपुर फाइनेंस कंपनी कार्यालय
लौट रहे थे। ग्राम रावल-भुता संपर्क मार्ग मुड़िया से पहले मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को तमंचे दिखाकर लात मार के गिरा दिया।
इसके बाद उसे पकड़ कर खेतों के की ओर खींच ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट और डंडे से पीटा। इसके बाद उनके बैग में रखे 1,02,000 और एक मोबाइल लूट ले गए। सूचना सीओ फरीदपुर गौरव सिंह घटनास्थल पहुंचकर की जांच की है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी कुआं डांडा भेजा गया है।
वर्जन...
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। गौरव सिंह, सीाओ, फरीदपुर