आंवला।
अलीगंज रोड पर दिन दहाड़े ई-रिक्शा पर सवार महिला के हाथ से बाइक सवार मोबाइल फोन छीन ले गए। घटना की जानकारी महिला ने थाना पुलिस को दी है। निसोई गांव निवासी परवीन सिंह के अनुसार बुधवार को मोहल्ला बजरिया में धर्मकांटे के सामने एक अस्पताल में वह उपचार के लिए आई थी। अस्पताल से लौटते वक्त दोपहर साढ़े 12 बजे आंवला-अलीगंज रोड स्थित एक केला गोदाम के समीप जब वह ई-रिक्शा पर सवार थी। तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन लोग फोन छीनकर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने मौके पर पुलिस भेजकर रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलवाए हैं। रास्ते में मिले संदिग्ध लोगों से पूछताछ व छानबीन की है। संवाद