आंवला। रामनगर रोड पर शनिवार शाम आंवला की ओर से अपने गांव मऊचंदपुर जा रहे बाइक सवार के सामने सांड़ आ गया। उससे टकराकर बाइक सवार राम सरन गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, रविवार सुबह कस्बे के सरगम रोड निवासी पवन माहेश्वरी, जो कि रोजाना की तरह ही बाइक से ब्रेड देने जा रहे थे। जीजीआईसी स्कूल के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ी बस में टकरा गई। इसमें वह गंभीरघायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको परिजन जिला अस्पताल ले गए। संवाद