फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को गोली मारकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फैक्टरी से काम करके घर जा रहे युवक को पीलीभीत रोड पर बुधवार रात अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। सीओ तृतीय व इंस्पेक्टर बारादरी समेत फॉरेंसिक यूनिट ने जांच की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी नई बस्ती कॉलोनी निवासी गणेश सिंह फिलहाल कैंट थाना क्षेत्र के भरतौल गांव में रहते हैं। वह अजंता स्वीट्स में काम करते हैं। गणेश के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे वह काम खत्म कर घर जा रहे थे। पीलीभीत रोड पर एक बरातघर के पास पीछे से आई बाइक पर दो लोग दिखे जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ने करीब आकर उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि गणेश सिंह के पैर में चोट लगी है। प्राथमिक तौर पर फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फतेहगंज पूर्वी से जुड़ा विवाद भी बताया जा रहा है। सीडीआर और सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। सही बात पता करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें