फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौकी पर इंचार्ज ने धमकाया, सिपाहियों ने घर में घुसकर हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौधरी तालाब सुर्खा में देवरानी-जिठानी के मकान के विवाद में गढ़ी चौकी प्रभारी और चौकी के सिपाहियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी से शिकायत कर महिलाओं ने वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें सिपाही घर में घुसकर अभद्रता कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं ने चौकी पर इंचार्ज पर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले की जमीला कई महिलाओं के साथ एसएसपी दफ्तर आईं। जमीला ने बताया कि उन लोगों के नाम एक मकान की रजिस्ट्री है जिसमें वह रहते हैं। उन्होंने मकान का एक हिस्सा देवर को रहने के लिए दे दिया था। देवरानी ने मकान के उस हिस्से पर कब्जा कर लिया। अब वह पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती है। बताया कि देवरानी की गढ़ी चौकी प्रभारी से जान पहचान है। चौकी प्रभारी से मिलकर पीड़िता के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया है। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अक्सर उन्हें और उनके परिजनों को बुलाकर चौकी पर बैठा लेते हैं और समझौता करने के लिए धमकाते हैं। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को घर भेजकर परिजनों से अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं किया तो फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी से चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें