रामनगर। बाइक से जा रहे दो लोगों को पुआल से भरी ट्राली ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरौली के धर्मवीर और गांव चंदूपुरा के रामवीर हलवाई का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वे बाइक से आंवला की तरफ जा रहे थे तभी मऊ चंदपुर व रामनगर के रसूलपुर के समीप सामने से आ रहे टैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को रामनगर पीएचसी से बरेली रेफर कर दिया गया है। संवाद