फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
बहेड़ी। इसी ट्रैक्टर से हुई टक्कर।
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल रोड हाईवे पर ग्राम जाम सावंत बाजार के पास ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नैनीताल रोड पर ग्राम जाम सावंत बाजार के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक अरशद निवासी ग्राम मुरचौड़ा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्माॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद

हाईवे किनारे मिला एक व्यक्ति का शव





फरीदपुर। बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। उसके शरीर पर हल्के चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन








फरीदपुर क्षेत्र के केसरपुर गांव के सामने बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पुलिस संबंधित व्यक्ति की शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें