फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से बाइक सवार की मौत, भीड़ ने फूंक दी डग्गामार बस

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision, mob blew up Daggamar bus
विज्ञापन
शीशगढ़। बहेड़ी रोड शहपुरा ईंट भट्ठे के पास मंगलवार की सुबह बस की टक्कर से बाइक आनंद स्वरूप आर्य की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके बस में आग लगा दी। बस चालक मौके से भाग हो गया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को समझाकर किसी तरह माहौल को शांत किया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

शीशगढ़ के गांव न्यामतपुर में रहने वाले 65 वर्षीय आनंद स्वरूप आर्य खेती किसानी करते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से बहेड़ी से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बहेड़ी-शीशगढ़ मार्ग शहपुरा ईंट भट्ठे के पास ही शीशगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने आनंद स्वरूप की बाइक में टक्कर मार दी। उस समय घना कोहरा भी था। बस की टक्कर लगने से आनंद स्वरूप उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हादसा देखकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आनंद की मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। वहीं, आसपास के लोगों ने हंगामा करना शुरू किया तो बस में बैठी सवारियां भी उतरकर चली गईं। लोगों की सूचना पर कुछ ही देर में आनंद स्वरूप के गांव न्यामतपुर के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी और बस पर पथराव कर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें