फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
लोचन। फाइल फोटो
विज्ञापन
हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान, शाही के गांव विक्रमपुर का मामला
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को हाईवे पर धनेटा फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान गांव विक्रमपुर निवासी लोचन राम की इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई नरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार देर रात थाना शाही के गांव विक्रमपुर निवासी दोनों ग्रामीण मीरगंज में एक रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। धनेटा फाटक के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक रोड पर गिरने से सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह चार बजे लोचन राम की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। लोचन राम के परिवार में पत्नी मिथलेश और दो बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें