फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक त्रवेनी
विज्ञापन
मीरगंज। दावत खाकर बाइक से गांव लौट रहे ग्रामीण की बाइक सामने से आ रहे ऑटो से सोमवार सुबह टकरा गई। हादसे में घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान दोपहर को मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो बच्चे और ऑटो चालक गंभीर घायल हो गए। घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम मानपुर निवासी मृतक त्रिवेनी (35 वर्ष) के भतीजे राजवीर ने बताया कि उनके चाचा त्रिवेनी अपने दो बच्चों लवेश व मानवी के साथ बहेड़ी से दावत खाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। लौटते समय बहेड़ी-शीशगढ़ रोड पर ग्राम दौलतपुर के निकट सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार त्रिवेनी दोनों बच्चों सहित घायल हो गए। उधर ऑटो सवार भी घायल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली लाया गया। गंभीर रूप से घायल त्रिवेनी की अस्पताल में इलाज के समय मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल : फतेहगंज पूर्वी। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब निवड़िया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गंभीर घायल युवक मिला, जिसे रेलवे पुलिस ने अस्पताल भेजा है।
रेलवे पुलिस के अनुसार हिमगिरी एक्सप्रेस से दीपेश निवासी गांव हरिहरपुर थाना मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर गिरकर घायल हो गया। आरपीएफ के इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के निकसुआ गांव में युवक के मौसा रहते हैं। उनको सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें