फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार ने आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर, महिला की हालत गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया/अलीगंज। एक बाइक सवार ने उसके आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बरेली अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लीलौर सहसा निवासी रामबाबू सिंह अपनी पत्नी मुकेश कुमारी को बरेली से दवा दिलवा कर गांव लौट रहे थे। ग्राम गुलड़िया गौरी शंकर में डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने रामबाबू सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें रामबाबू की 55 वर्षीय पत्नी मुकेश कुमारी गंभीर घायल हो गई, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाला रइसी थाना क्षेत्र के ग्राम धीमर गोटिया का राधेश्याम मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक को थाने में खड़ा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें