बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला से लूटपाट हो गई। बाइक से शादी समारोह में जा रही महिला के कान से बाइक सवार बदमाश कुंडल नोचकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैली गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के वलीनगर गांव निवासी नंदी देवी पत्नी नंदराम पटेल अपने बेटे अनिल पटेल के साथ बाइक से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रही थीं। जब दोनों अहलादपुर चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर नंदी देवी के कान से कुंडल नोच लिए और तेज रफ्तार में फरार हो गया। कुंडल खींचे जाने से महिला का कान जख्मी हो गया।
यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
बेटे अनिल ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई है। इज्जत नगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।