फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर डीसीएम में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Tue, 14 Jul 2026 02:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। एक बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  
विज्ञापन
बबलू और अमित के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास एक डीसीएम में बाइक घुसने से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रजऊ परसपुर निवासी अमित सक्सेना और बबलू के रूप में हुई है। घायल महिला अमित की पत्नी सीमा है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रजऊ से बरेली के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। अमित की बुआ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये सभी उन्हीं को देखने जा रहे थे।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास हुआ हादसा 
शाहजहांपुर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित सक्सेना और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। सीमा को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अमित सक्सेना और बबलू हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करते थे। दोनों कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे। अस्पताल जाते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीएम चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें