फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैंकर में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार युवक बृहस्पतिवार को दिन में द्वारिकेश शुगर मिल के पास फ्लाईओवर पर खड़े टैंकर में पीछे से घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राधेश्याम के अनुसार, बकैनिया गांव निवासी 25 वर्षीय श्याम सिंह बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर की तरफ से अपनी बाइक से फरीदपुर की तरफ आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर पर पानी का टैंकर अचानक खराब हो जाने से खड़ा हुआ था। इसमें उनकी बाइक पीछे से घुस गई। इससे बाइक चालक मेहताब गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद

दुर्घटना में घायल युवक ने 37 दिन बाद तोड़ा दम

भोजीपुरा। सड़क दुघर्टना में घायल युवक ने उपचार के दौरान 37 दिन बाद मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रमियापुर निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार को अभयपुर अगरास मार्ग पर 12 अक्तूबर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुनील कुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के कुछ दिनों बाद डाक्टरों ने छुट्टी कर दी थी। घर पर हालत बिगड़ी तो परिजनों ने फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की शाम सुनील कुमार की मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें