फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से टकराई बाइक, ट्रेन आती देख पटरी पर छोड़कर भागा था युवक; बड़ा हादसा टला

Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

युवक बाइक लेकर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के सहारे रेल पटरी को पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आती देख वह बाइक पटरी पर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
पटरी पर बाइक चला रहा था युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-बरेली रेलखंड में सोमवार सुबह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से बाइक टकराने के कारण 15 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को सात मिनट तक रोकना पड़ा। इसके पीछे आ रही कुंभ एक्सप्रेस को भी रोका गया। हादसे से पटरी पर मामूली डेंट आया है। इसे ठीक कर करने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य करा दिया गया। बाइक चालक के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सोमवार को हुलासनगला ओवरब्रिज की एक लेन मरम्मत के कारण बंद थी। इस दौरान एक युवक बाइक लेकर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के सहारे रेल पटरी को पार करने लगा। इसी दौरान सुबह 10:20 बजे 22533 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस आ गई तो युवक ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन की चपेट में आई गई। इससे बाइक के पीछे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। 

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। इंजन और पटरी की तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को बरेली की ओर रवाना किया गया। इसके पीछे आ रहीं 12369 कुंभ एक्सप्रेस को भी रोका गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


बाइक स्वामी हरदोई के थाना पाली के गांव निजामपुर का मोइनुद्दीन है। वह शाहजहांपुर के जलालाबाद में बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मी है। सोमवार को वह बाइक से बरेली आया था और यहां से लौट रहा था। एसआई नरवीर सिंह ने बताया कि मामले में रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें