फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्टी सीएम की फ्लीट में सीएमओ की कार से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के फ्लीट में चल रही सीएमओ की कार के सामने अचानक बाइक आ गई। करगैना चौकी के ठीक सामने हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शहर आए थे। निरीक्षण के बाद वह विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के घर उनके पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उनकी फ्लीट में सबसे पीछे सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की कार चल रही थी। फ्लीट करगैना चौकी के सामने से गुजरी तभी एक बाइक तेजी से आगे बढ़ गई। इस पर सवार दो युवक कार की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे यशपाल को हल्की चोटें आईं।
दोनों ही करगैना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं जो अपने घर जाने की जल्दी में पुलिस के टोकने पर भी फ्लीट को दरकिनार कर आगे बढ़ गए थे। हादसे के बाद सीएमओ ने कार रुकवाकर दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद यशपाल को घर भेज दिया गया, जबकि वेदपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें